Thursday, April 11, 2019

LIVE लोकसभा चुनाव 2019: पहले चरण का मतदान जारी, बूथों पर वोटरों की लंबी क़तारें

इस तस्वीर को हमारे संवाददाता सलमान रावी ने ली है. तस्वीर छत्तीसगढ़ में दांतेवाड़ा ज़िले के मतदान केंद्र किलेपल की है. सलमान का कहना है कि इस मतदान केंद्र पर अब तक केवल दो पड़े हैं. यहां की दीवारों पर माओवादियों ने मतदान के बहिष्कार का संदेश लिखा रखा है.

आंध्र प्रदेश में हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत
आंध्र प्रदेश में मतदान के दौरान दो राजनीतिक पार्टियों के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. बीबीसी तेलुगू के रिपोर्टर के अनुसार सत्ताधारी तेलुगू देशम पार्टी और वाईएसआर कांग्रेस के समर्थकों में अनंतपुर ज़िले के एक मतदान केंद्र पर हिंसक झड़प हुई और इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई.
इसमें चार अन्य लोग ज़ख़्मी भी हुए हैं. प्रदेश के गुंटुर ज़िले में भी हिंसक झड़प हुई है. आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 सीटों पर मतदान जारी है.

पश्चिम बंगाल में झड़प
पश्चिम बंगाल कूच बिहार में झड़प की ख़बर है. बीजेपी का कहना है कि राज्य की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी के समर्थकों ने उनके समर्थकों पर हमला बोला है. हालांकि टीएमसी ने इन आरोपों को ख़ारिज कर दिया है. हम विस्तृत जानकारी का इंतजार कर रहे हैं.

नरेंद्र मोदी को मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी चुनौती दे रहे हैं. राहुल अगर प्रधानमंत्री बनते हैं तो वो नेहरू गांधी परिवार के चौथे सदस्य होंगे. 2014 में राहुल गांधी के हाथ में कांग्रेस की कमान नहीं थी लेकिन उन्होंने कांग्रेस पार्टी के चुनावी अभियान को लीड किया था और बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था.
भारतीय चुनाव के केंद्र में कौन?

68 साल के नरेंद्र मोदी इस आम चुनाव के केंद्र में हैं. कई लोगों को लगता है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में ध्रुवीकरण बढ़ा है. मोदी के नेतृत्व में ही भारतीय जनता पार्टी ने 2014 के आम चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की थी. हालांकि इस बार मोदी के ख़िलाफ़ कई पार्टियों ने गठजोड़ तैयार किया है.

अभी मतदान जारी है और महज पाँच घंटे हुए हैं. पीआईबी ने अब तक का डेटा जारी किया है किस राज्य में अब तक कितनी वोटिंग हुई है.

इस बार 39 दिनों तक चुनाव
भारत का यह आम चुनाव 11 अप्रैल से शुरू हुआ है और 19 मई को आख़िरी चरण का मतदान है. 23 मई को वोटों की गिनती है. यह पूरी प्रक्रिया 39 दिनों तक चलेगी.

हालांकि इसके बावजूद भी यह भारत का सबसे लंबा चुनाव नहीं है. भारत का सबसे लंबा चुनाव पहला आम चुनाव था. आज़ाद भारत का पहला आम चुनाव 25 अक्टूबर 1951 को शुरू हुआ था और 21 फ़रवरी 1952 तक चला था. मतलब क़रीब तीन महीने तक चुनाव चला था.

यह तस्वीर जनवरी 1952 में कोलकाता में एक मतदान केंद्र पर वोट देने के लिए अपनी बारी इंतजार करते लोगों की है. 1962 से 1989 के बीच चुनाव में चार से 10 दिनों के वक़्त लगे थे. 1980 में चार दिनों के भीतर चुनावी प्रक्रिया पूरी हो गई थी और यह अब तक के सबसे कम समय का चुनाव था.

बिहार के औरंगाबाद में दो टिफिन बम और गया में एक केन बम बरामद किया गया है. औरंगाबाद और गया दोनों बिहार के लोकसभा क्षेत्र हैं और दोनों जगह आज ही मतदान है.

आंध्र प्रदेश में जन सेना के एमएलए प्रत्याशी मधुसूदन गुप्ता ने अनंतपुर ज़िले के गूटी मतदान केंद्र पर एक ईवीएम तोड़ दी. पुलिस ने उन्हें गिरफ़्तार कर लिया है.

भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी
भारत के चुनाव में अब महिलाएं भी जमकर मतदान कर रही हैं. कई इलाक़ों में तो पुरुषों से ज़्यादा महिलाएं वोट कर रही हैं. 2014 के आम चुनाव में 65.3% महिलाओं ने मतदान किया था जबकि पुरुषों की भागीदारी 67.1% थी.

2012 से 2018 के बीच कई राज्यों में हुए स्थानीय निकायों और विधानसभा चुनावों में महिलाओं की भागीदारी ज़्यादा रही. महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए राजनीतिक पार्टियों ने उन्हें अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कई योजनाओं की भी घोषणा की

No comments:

Post a Comment

香港“反送中”示威以来首次高官大洗牌传递的三种信号

香港自去年 色情性&肛交集合 爆发“反送中 色情性&肛交集合 ”抗议后政府首次有问责官员 色情性&肛交集合 人事调动,政制及内地事务局局 色情性&肛交集合 长聂德权被平调 色情性&肛交集合 接替罗智光出任 色情性&肛交集合 公务员事务局局长。 色情性&肛交集合 入境处处长曾国 色...